ब्रह्मपुर के सपही में युवक की हत्या

0
1752

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर थाना के सपही गांव में सोमवार की रात युवक की हत्या कर दी गई। सूचना के अनुसार रात सवा नौ बजे के लगभग यह घटना हुई। डुमरांव डीएसपी के के सिंह ने बताया युवक गणेश यादव(35) पुत्र श्रीभगवान की हत्या हुई है। उसे गांव के बाहर खेत में पड़ा देखा गया।

परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। परिजनों के अनुसार किसी ने देखा नहीं उसे किसने मारा। इस लिए पूरा मामला संदेह के घेरे में है। सूत्रों के अनुसार यह हत्या जमीन विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वैसे परिजनों ने अभी तक पुलिस से इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here