बक्सर खबर: एआईएसफ ने शनिवार को एक बैठक कर सरकार की नीतियों पर हमला बोला। इसमें अध्यक्ष विमल कुमार और सचिव सुशील कुमार पर किए गए लाठी चार्ज का भी विरोध किया गया। कहा गया कि यह सारा कुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। विमल और सुशील छात्रसंघ चुनाव में हो रही धांधली का विरोध कर रहे थे।
लेकिन पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया। साथ ही केस भी दर्ज कर दिया। सरकार के इशारे पर ही ऐसा हो रहा है। सरकार अपना रवैया नहीं बदलेगी तो एआईएसएफ राच्य व्यापी आंदोलन करेगी। बैठक की अध्यक्षता बबलू राज और संचालन प्रिंस इंद्रीसी ने किय। इसमें कौशल कोशिक और मणिकांत मेहता शामिल रहे।
































































































