बक्सर खबरः डुमरांव डीके कालेज के सामने दो आटो की सीधी टक्कर में अधेड़ की मौत की मौत हो गई। अन्य सात-आठ लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अनुमंलीय अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना मंगलवार की दोपहर 12 बजे के लगभग हुई। दोनों आटो तेज गति से जा रहे थे। आमने सामने की भिड़ंत में किसी को बचने का मौका नहीं मिला। डुमरांव पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास है। नीचे पहचान के लिए मृतक की तस्वीर दी जा रही है।






























































































