बक्सर खबर : तेजाब फेकने चेहरे को लहूलुहान करने की घटना बक्सर में भी हुई है। जासो रोड में रहने वाले अश्विनी कुमार इसके शिकार हुए हैं। अपनी दुकान से शुक्रवार की शाम गोलंबर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच किसी ने उनके उपर तेजाब फेक दिया। तेजाब का असर होते ही शरीर जलने लगे। उसने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। वह कुछ लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
पूछने पर मुफस्सिल पुलिस ने बताया वह मिठाई का डब्बा बनाता है। मूल रुप से बलियां उत्तर प्रदेश का निवासी है। किसी ने आपसी रंजिश के कारण उसको निशाना बनाया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। डाक्टरों के अनुसार तेजाब ज्यादा ज्वलनशील नहीं था। इस लिए उसे विशेष नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन आंखों का क्या हाल है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी है। जिन्होंने इस तरह की हरकत करने का साहस किया।



































































































