बक्सर खबर : शाहाबाद के शेर बाबू कुंवर सिंह की जयंती इस माह की 23 तारीख को मनाई जाती है। उनकी जयंती राष्ट्रपति भवन में भी मनायी जाए। इसके लिए स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने पिछले दिनों राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की। अपने साथ वे बाबू कुंवर सिंह से जुड़े दस्तावेज भी साथ ले गए थे। जिनको उनके समक्ष रखा। साथ ही पौराणिक बक्सर नगरी के बारे में उन्हें जानकारी दी। भगवान वामन जन्मस्थली, भगवान राम की शिक्षा भूमि, अहिल्या की उद्धार भूमि, शेर शाह की कर्म भूमि पर आने का आग्रह भी किया। मीडिया को भेजे गए अपने प्रेस बयान में सांसद ने कहा है। राष्ट्रपति जी ने दोनों प्रस्तावों पर सहमती जताई। बक्सर के बारे में जानकर उन्हें अतीव प्रसन्नता हुई।


































































































