चौसा में शराब बंदी फेल, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

0
1443

बक्सर खबर : जिले के चौसा प्रखंड शराब बंंदी विफल है। शनिवार को जागरुकता रैली निकाल रही महिलाए जब थाने पहुंची तो उन्हाेंने मुफस्सिल थाने की पोल खोलकर रख दी। थानेदार के सामने उन्हाेंने कहा, सीमा पर चेक पोस्ट क्या दिखावे के लिए बना है। रोज शराब पीकर लोग आ रहे हैं। उनकी बात सुनते ही पुलिस वालों के होश उड गये। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। उग्र महिलाओं ने कहा हम सिर्फ आपको आगाह करने आए हैं। अगर यह धंधा नहीं रुका तो हम लोग डीएम और एसपी के सामने भी प्रदर्शन करेंगे।  सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जीविका के बैनर तले जागरुकता रैली निकली थी। इसमें शामिल महिलाओं का जुलूस जब प्रखंड कार्यालय पहुंचा तो इन लोगों ने थाने में जाकर पुलिस की फजिहत कर दी।
चौसा से हमारे प्रतिनिधि के अनुसार : जागरूकता रैली जीविका के बी पी एम रजनीश कुमार रंजन के नेतृत्व में अखौरी पुर गोला स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण से निकाली गयी। जो कनक नारायणपुर, नारायणपुर, खिलाफतपुर गांव होते हुए यादव मोड़ पहुंची। जिसमे महिलाओं ने अलग अलग स्लोगनों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा था। रैली का अंत में महिलाये बीडीओ अरविंद कुमार व थाने में शिकायत की आज इस रैली का उद्देश्य है की सीमा से सटे यूपी के बार्डर से शराब लोगो तक उपलब्ध हो जा रही है। जिसकी चौकसी के माध्यम से रोकथाम की जाय। अन्यथा बाध्य होकर हम आगे शिकायत करेंगे।
रैली में जीविका के सुशिल कुमार श्रीवास्तव, फूल कुमारी, संजय कुमार राम, सीमा कुमारी के अलावा अलग-अलग समूहों की आशा देवी, विदा देवी, कालिंदी देवी, उषा देवी, सुरमणि देवी, लहति देवी, शिव दुलारो देवी, सोमरिया देवी, सुशील देवी इत्यादि ग्रामीण महिलाए शामिल थी

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here