तेजी से घटने लगा पानी, खुल गया चौसा-कोचस मार्ग

0
1788

बक्सर खबर : बाढ़ का पानी अब तेजी से कम होने लगा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार जिले में प्रतिघंटे दो सेटी मीटर पानी उतरना शुरु हो गया है। जाता स्थिति यह है कि रात दस बजे तक जिले में वाटर लेबल 60. 83 मीटर तक खिसक आया था। इसका प्रभाव यह देखने को मिला की शहर के मेन रोड व चौसा-कोचस मार्ग से पानी पूरी तरह हट गया है। रविवार की दोपहर को ही यह पथ भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सिंहेश्वर प्रसाद ने बताया कि सोमवार को पानी घटने की रफ्तार और बढ़ेगी। क्योंकि इलाहाबाद और वाराणसी में प्रति घंटे पांच सेटी मीटर पानी कम होने लगा है। इसका प्रभाव सोमवार तक यहां भी देखने को मिलेगा। हालाकि दियरा इलाके में अभी भी पानी का दबाव बना हुआ है। भोजपुर -डुमरी मार्ग पर तेजी से पानी एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here