‌‌‌बीडीसी सदस्य की गोलीमार हत्या, दूसरा साथी घायल

0
4102

बक्सर खबर। बीडीसी सदस्य राजनरायण सिंह उर्फ पिंटू सिंह(40) की अपराधियों ने हत्या कर दी है। हत्या सुबह सात बजे के लगभग सिकरौल नहर मार्ग पर हुई है। पुलिस के अनुसार वे बाइक से अपने गांव पसहरा जा रहा थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुआंव व भभुअर के बीच की है। अपराधी भी बाइक पर सवार थे। उन्होंने सर में गोली मारी है। इस वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने कें जुटी है। पूछने पर सदर डीएसपी सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या के पीछे ठेकेदारी का विवाद हो सकता है। लेकिन, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

सूत्रों के अनुसार पिंटू सिंह ईटाढ़ी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य थे। वे गांव के युवक मुन्ना कुमार सिंह के साथ बक्सर जा रहे थे। रास्ते में घटना स्थल पर दो अपाची सवार युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और बाइक की गति कम होते ही गोली मार दी। इस प्रयास में बाइक गिर पड़ी और उसे चला रहे मुन्ना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। सूत्रों के अनुसार मुन्ना कोंचिंग चलाते हैं। वे पिंटू सिंह के साथ ही बक्सर आते-जाते थे। बीडीसी सदस्य का इन दिनों केन्द्रीय जेल में टेंडर चल रहा था। जिसके लिए वे प्रतिदिन गांव से बक्सर जाते थे। फिलहाल यह जानकारी मिल रही है। पुलिस घटना स्थल से अन्य सुराग तलाशने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here