नोट बंदी के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पुतला

0
489

बक्सर खबर : केन्द्र की सरकार जन विरोधी ही नहीं, देश को गर्त में धकेलने वाली है। देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। यह सबकुछ अपरिपक्व नीति के कारण हुआ है। इसके लिए केन्द्र की सरकार जिम्मेवार है। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहीं। सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का पुतला जलाया। शहर के यमुना चौक पर एकत्रित पार्टी नेताओं ने कहा आखिर क्या बात है। प्रधानमंत्री राज्य सभा में नहीं आ रहे। पुतला दहन में पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, पूर्व प्रत्याशी अनिल त्रिवेदी, राहुल आनंद प्रदेश संगठन सचिव, बजरंगी मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, बुच्चा उपाध्याय, जवाहर दुबे, महिमाशंकर उपाध्याय, मृत्युंजय राय, दीपक अग्निहोत्री, रामाकांत चौबे, संजय दुबे, रामप्रसन्न द्विवेदी, आशीष तिवारी, निशांत कुमार, अनुराग राज, गुप्तेश्वर चौबे आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here