‌‌गंगा में डूबने से युवक की मौत, दो अन्य भी बचे

0
1085

बक्सर खबर। नहाने के दौरान गंगा में डूबने से सोमवार को युंवक की मौत हो गई। यह हादसा शहर के रामरेखाघाट पर सुबह के वक्त हुआ। जब चीनी मिल इलाके का रहने वाला बिट्टू कुमार (20) पुत्र सूर्यनाथ गिरी नहाने पहुंचा। वह अपने साथियों संग गया था। वहां गंगा में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

सूत्रों ने बताया कि वह मूल रुप से सिमरी प्रखंड के तिलकराय हाता का रहने वाला था। लोगों ने बताया कि रामरेखाघाट पर सोमवार को भी दो कावरियें रविवार को दिन में ही डूबने से बचे। उनको गोताखोर गोरख चौधरी ने बचाया। बाहर निकालने पर पता चला कि वे नशे की हालत में थे। वह तो संयोग था दोनों को समय रहते बचा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here