आज किला मैदान में आयोजित हो रहा है विश्वामित्र महोत्सव

0
456

-शामिल होंगे कई नामी गिरामी कलाकार
बक्सर खबर। किला मैदान में आज बुधवार को विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिला प्रशासन व कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय व फिल्म जगत के कई नामचीन कलाकार शामिल होंगे। अपराह्न चार बजे से इसका शुभारंभ होगा। यह सूचना जिला प्रशासन ने जारी की है। उसमें कुछ प्रमुख व स्थानीय कलाकारों के नाम भी बताए गए हैं। जिसमें विश्वास शर्मा (शास्त्रीय गायन), सोनी कुमारी (शास्त्रीय गायन), भावना पाण्डेय (भोजपुरी लोकगीत), गुडु पाठक (बॉलीवुड गीत), दीपक कुमार यादव (सुगम संगीत),

आर्यन बाबू (भोजपुरी लोक संगीत), चंदन यादव (सुगम संगीत), शैलेंद्र कुमार (कत्थक नृत्य), रितम दुबे (लोक नृत्य), रंजीत कुमार एकल गीत (भजन), प्रिंस कुमार (एकल बांसुरी वादन) एवं ज्योति कुमारी (एकल लोक गीत) की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद ताड़का वध (सिनेमेड एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति), विनोद राठौड़ (गायक), स्पीड डांस ग्रुप, आर्यन  चांदनी मुखर्जी (गायिका) एवं साकार कलाकृति ग्रुप के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रदर्शन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर बक्सर जिले के सभी जिले वासी सादर आमंत्रित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here