‌‌‌चौसा में भी बरकरार है अनिश्चितता, पत्रकार भी बोलने से बचते दिखे

0
332

– उप मुख्य पार्षद पद के लिए तीन के मध्य मुकाबले की संभावना
बक्सर खबर। चौसा वीरों की धरती है। ऐसा वहां के लोग कहते हैं। उसका असर भी रविवार को देखने मिली। जिले में सर्वाधिक 71 प्रतिशत लोगों ने वहीं मतदान किया है। लेकिन, मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पर किसका पलड़ा भारी है। यह पूछने पर कोई सीधे बोलने को तैयार नहीं दिखा। ले दे कर हमने वहां के कुछ पत्रकारों से बात करने की सोची। पत्रकार मोइन से हमारी बात हुई। जो दैनिक जागरण के लिए खिलते हैं। उन्होंने पूछने पर कहा कि मुख्य पार्षद पर तीन से चार लोगों के मध्य मुकाबले का अनुमान लगाया जा रहा है।

नल, मोटरसाइकिल, टाइपराइटर, मोज छाप आदि के लिए सर्वाधिक वोट पड़े। जबकि प्रभात खबर के संवाददाता विनोद कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा चार क्या छह ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें मछली व कप प्लेट को कम नहीं आंका जा सकता। कुल मिलाकर निर्णय मतगणना के उपरांत ही पता चलेगा। उप मुख्य पार्षद के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें से तीन पानी का जहाज, पीपल का पत्ता व तितली में मुकाबले की संभावना दिख रही है। कुल मिलाकर कहें तो सबको पता है। जीत किसी एक को ही मिलेगी। सो 20 दिसंबर तक का सबको इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here