‌‌‌बच्चा चोरी की अफवाह से लोग परेशान, निर्दोश लोगों पर हो रहा है हमला

0
1310

बक्सर खबर। बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें। आज कल जिले ही नहीं आस-पास के इलाकों में ऐसी अफवाह फैली है कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। प्रतिदिन कहीं न कहीं से। सूचना आ रही है। यहां बच्चा चोरी हो गया। वहां शव मिला है। दो लोग पकड़े गए हैं। इसकी मुख्य वजह से ह्वाट्सएप पर फैलाए जा रहे गलत संदेश। किसी भी विश्वसनिय चैनल अथवा ग्रुप द्वारा नहीं। अनजान नंबरों द्वारा ऐसी खबरें दी जा रही हैं। अफवाह का आलम यह है कि चौगाई, डुमरांव व ईटाढी में भीड़ ने निर्दोश लोगों को चोर कह के पीट दिया।

जब उनकी पहचान हुई तो वे अपने जिले और उसी इलाके के मिले। जहां उनके साथ ऐसा हुआ। आज मंगलवार को ईटाढ़ी में भीड़ ने एक निर्दोश को पीट दिया। पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो पता नहीं उसके साथ क्या होता। सबसे चौका देने वाला मामला सोमवार को डुमरांव में आया था। वहां दो दोस्त आपस में खींचतान कर रहे थे। इतने में दूसरे लोगों ने उनको पकड़ लिया। उनके साथ भी मारपीट हुई। पुलिस के सामने जाने पर उन लोगों ने बताया। हम मित्र हैं। एक साथ पढ़ते हैं। यह घर जा रहा था। मैं इसे नहीं जाने दे रहा था। आज मेरे साथ ही रहो। लोगों ने हमें नाहक पकड़ लिया। उनके बताए गए नाम पते की जांच हुई तो उनकी बात सही निकली। सभी लोग झेंप गए। अफवाह का यह आलम यहीं तक नहीं है। गांव में लोग बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। कई आंगनबाड़ी केन्द्र तो खाली हो गए हैं। जिस तरह कुछ वर्ष पहले मुंह नोचवा और चोटी कटवा की अफवाह फैली थी। उसी तरह इस अफावाह ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। पुलिस भी परेशान है और आम जन भी। इस लिए आप पाठकों से आग्रह है, इस तरह के मैसेज अगर आपको मोबाइल पर आएं अथवा दिखें तो उसे बगैर तस्दीक के आगे न बढ़ाएं। क्योंकि अफवाह इसी तरह फैलती हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here