दिल्ली में गूंजा सिद्धाश्रम का नाम, बड़ी संख्या में पहुंचे बक्सर के लोग

0
381

– छतरपुर में चल रहा विश्व शांति महायज्ञ संपन्न
बक्सर खबर। श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा दिल्ली के छतरपुर हनुमान मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन धर्म सम्मेलन में देश के कई संत महात्मा शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे द्वारा संयोजित धार्मिक यज्ञ सह अनुष्ठान कार्यक्रम में बक्सर के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। जिस तरह पिछले वर्ष अहिल्याधाम अहिरौली में सनातन संस्कृति समागम हुआ था।

विश्व शांति यज्ञ में शामिल लोग

उसी तर्ज भी यह आयोजन चला। पांच दिनों के दौरान भले ही जितने भी आयोजन हुए हों। सबके केन्द्र में सिद्धाश्रम बक्सर ही रहा। जिसके आध्यात्मिक महत्व की चर्चा राजधानी दिल्ली में होती रही। इस जगह का विकास कैसे हो और लोगों का सहयोग किसी तरह प्राप्त हो। इस पर विशेष बल दिया गया। वहां तक पहुंचने वाले लोगों में अनुराग पांडेय, विजय पंडित, श्रवण तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष भोला सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजवंश सिंह, मृत्युंजय सिंह, नवीन राय, अभिनंदन सिंह आदि ने इसके लिए आयोजन समिती की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here