‌‌‌अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर मौके पर मौत

0
787

-दुर्घटना के घंटे भर बाद लोगों को मिली जानकारी
बक्सर खबर। साइकिल से अपने घर जा रहे अधेड़ शहादत अंसारी (56) को बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना शुक्रवार की शाम नावानगर थाना के जमुआंव टोला के समीप हुई। ऐसा होते किसी ने देखा नहीं। इस वजह से समय रहते उनको बचाया नहीं जा सका। सड़क किनारे पड़ी उनकी साइकिल को जब लोगों ने देखा तो दुर्घटना का पता चला। जोरदार टक्कर के कारण घायल अंसारी सड़क किनारे चाट में जा गिरे थे। जहां पानी भरा था।

लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके से बाइक के बंफर के टुकड़े और नंबर प्लेट का अगला हिस्सा मिला है। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है। उन्हें बाइक ने टक्कर मारी होगी। पहचान होने पर उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। वे इसी थाना क्षेत्र के किरनी गांव के निवासी थे। वहां पहुंचे इलियास अंसारी ने बताया मेरे पिता राजमिस्त्री का काम करते थे। घर लौटने के दौरान ऐसा हुआ है। पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज की ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here