एसपी से मिली बसपा, कहा प्रशासन है अक्षम

0
1449

बक्सर खबर। बसपा के प्रदेश महासचिव खूंटी यादव की हत्या ने पूरी पार्टी को हिला कर रख दिया है। शनिवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत प्रसाद सिंह बक्सर पहुंचे। उनके साथ सरोज राजभर, लालजी राम, जमा खां कैमुर (तीनों प्रदेश महासचिव) भी पहुंचे। जिला अतिथिगृह में प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बात की और कहा यहां का प्रशासन पूरी तरह अक्षम है।

ऐसी सूचना है पिछले तीन दिनों से जिले में घटनाएं लगातार हो रही हैं। यहां शुक्रवार को हमारे एक साथी की हत्या हो गई। आज हमारा शिष्टमंडल दोपहर में एसपी से मिलने जा रहा है। हम सरकार और प्रशासन को स्पष्ट कर देना चाहते हैं। अगर खूंटी यादव के हत्यारे नहीं पकड़े गए तो राज्य के पुलिस महानिदेशक से इस सिलसिले में बात करेंगे। जरुरत पड़ी तो सड़क पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमारी पार्टी के जनाधार से कुछ लोग आहत हैं।

add

कुछ दिनों पहले बक्सर से चुनाव लड़ चुके सरोज राजभर पर हमला हुआ था। लेकिन प्रशासन ने उसपर ध्यान नहीं दिया। इस तरह की लापरवाही सबके लिए घातक है। हमारा दल मांग करता है इस हत्या का यथा शीघ्र उदभेदन किया जाए। उनके साथ हरिहर कुमार मेहरा जिलाध्यक्ष, संतोष प्रजापति नगर अध्यक्ष, अजीत राम, बलिराम मास्टर, सुरेन्द्र भारती, मानसी राम, अजय राम आदि लोग एसपी से मिलने गए।

देखिए क्या कहा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here