मुखिया पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने पर जमे ग्रामीण

0
2489

बक्सर खबर। कोरानसराय मुखिया चन्द्रावती देवी के पुत्र सुमित गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आपूर्ति पदाधिकारी ने उनके खिलाफ दुकान में घरेलू गैस इस्तेमाल करने का दोषी पाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पिछले सप्ताह सेवेने ईसी की धाराओं में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में रविवार की शाम मुखिया पुत्र को गिरफ्तार किया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू किया। पुलिस ने उनके साथ सख्ती दिखाई और किसी की नहीं सूनी।

add

क्योंकि कुछ दिनों पहले इसी कोरानसराय बाजार में सड़क दुर्घटना के बाद वाहन को जला दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे लोग थाने पर जमे हुए हैं। क्योंकि मुखिया के नाम पर यहां राजनीति हो रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कुछ दिन पहले भी सुमित जेल गया था। उसके खिलाफ व्यवसायी के उपर गोली चलाने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here