‌‌‌चुनावी रंजिश में चली गोली, एक घायल

0
1318

मुफस्सिल इलाके की घटना, देर शाम हुई वारदात
बक्सर खबर। चुनावी रंजिश के कारण गुरुवार की शाम मुफस्सिल थाना के नदावं गांव में गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान जितेन्द्र सिंह (36) को दाएं पैर में गोली लगी है। सूचना के अनुसार देर शाम आठ बजे के लगभग दो पक्षों में विवाद हो गया। घायल को फिलहाल उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

इनके साथ अस्पताल आए लोगों ने बताया कि वे एक मुखिया उम्मीदवार के प्रस्तावक थे। इस वजह से उनको निशाना बनाया गया। दूसरे पक्ष के निवर्तमान मुखिया तेजबहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के उपर आरोप लग रहा है। हालांकि पूरी सच्चाई क्या है। पुलिस इसका पता लगा रही है। फिलहाल मुफस्सिल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। क्योंकि दूसरे पक्ष से इस सिलसिले में पूछताछ होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here