पुलिस के हत्थे चढ़ा करिया सिंह

0
2009

बक्सर खबर। हत्या और अन्य जघन्य मामलों में संलिप्त रहा मनीष सिंह उर्फ करिया सिंह एकबार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सोमवार को नया भोजपुर ओपी की पुलिस ने उसे एक कार में जाते देखा। गाड़ी को पुलिस ने पीछा कर रोका और तलाशी ली जाने लगी। जांच के दौरान पता चला उसने शराब पी रखी है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई।

जहां मेडीकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। करिया औद्योगिक थाना के दहिवर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार यह कुख्यात धीरज मिश्रा का सहयोगी है। संभवत: हाल ही में जेल से छुटकर आया है। सोमवार को उसे एनएच 84 पर प्रतापसागर से आगे बसौली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here