राजनीति की आड़ में शराब का धंधा, राजद अध्यक्ष के यहां छापा

0
1539

बक्सर खबर। राजनीति की आड़ में कुछ लोग शराब का धंधा कर रहे हैं। पुलिस को जांच के दौरान इसके सबूत मिले हैं। कुछ ही दिन पहले एक ट्रक शराब मुरार पुलिस ने ईट भ_े से जब्त की थी। जांच शुरू हुई तो पता चला इसे सोनू यादव ने मंगवाया था। वहां से नौ बाइक बरामद हुई थी। एक बाइक सोनू यादव पिता बिरेन्द्र यादव ग्राम बनेजी, थाना डुमरांव की है। पुलिस ने उनके यहां छापामारी की। लेकिन सोनू जद में नहीं आए। पुलिस का यह मानना है शराब की इतनी बड़ी खेप किसी अकेले व्यक्ति की नहीं थी। कई लोगों ने इसे मिलकर यहां मंगवाया था।

जिसमें दूसरा प्रमुख नाम युवा राजद के ही एक अन्य अध्यक्ष का आ रहा है। सूत्रों ने बताया हाल ही में सोनू को डुमरांव युवा राजद का नगर अध्यक्ष बनाया गया था। जिनकी तलाश अब मुरार थाने की पुलिस कर रही है। आज मंगलवार को मुरार और डुमरांव थाने की पुलिस ने संयुक्त रुप से उसके घर की तलाशी ली। लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। कृष्णा सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने वहां घंटो मेहनत की। पुलिस का मानना है गिरफ्तारी से यह राज खुलेगा कि यह धंधा कौन-कौन लोग मिलकर कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here