नौवीं का छात्र आकाश हुआ लापता

0
554

बक्सर खबर। नौवीं कक्षा का छात्र आकाश कुमार दो जनवरी से ही लापता है। उसके पिता विनोद कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार आकाश महज 14 वर्ष का है। बक्सर के एमपी हाई स्कूल में उसका दाखिला कराया था। बेटा यहां रहेगा तो कुछ पढ़ जाएगा। इस गरज से यहां किराए पर डेरा भी ले रखा था। लेकिन, वह अचानक कहां चला गया। हमें समझ में नहीं आ रहा। उसके साथ क्या हुआ। किसी अनहोनी से मन भयभीत है।

पुलिस को भी सूचना दी। उनका कहना है अपने स्तर से कुछ तलाश करें। प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई। आकाश मूल रुप से धनसोई थाना के बन्नी गांव का निवासी है। परिजनों ने मीडिया से आग्रह किया है। विकट परिस्थिति में मदद करें। उनके नंबर निम्न हैं। किशोर को देखने वाले लोग परिजनों को इन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। 9546490884, 7903081722

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here