अरबपति हुआ नगर परिषद, नए वर्ष के लिए डेढ़ अरब का बजट

0
693

-पर्व त्योहार पर 16 व शहरी गरीब पर 67 करोड़ रुपये करेगा खर्च
बक्सर खबर। नगर परिषद बोर्ड की वार्षिक बजट बैठक बुधवार को कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एक अरब, 61 करोड़ 61 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। मोटी रकम आपको उलझन में डाल सकती है। लेकिन, जब इसके खर्च का प्रारूप आप जानेंगे। तो कुछ-कुछ आपकी समझ में आएगा। जैसे राजस्व संबंधित योजनाओं पर 70 करोड़ एक लाख 52 हजार खर्च होंगे। पूंजीगत व्यय 91 करोड़ 59 लाख का होगा। जो आंकड़े जारी किए गए हैं। उसके अनुसार 39 करोड़ रुपये कूड़ा, इंधन व मरम्मत तथा रखरखाव पर खर्च होगा।

16 करोड़ 34 लाख रुपये, छठ, सब्बे बारात, दिवाली, होली जैसे त्योहार की व्यवस्था पर खर्च होंगे। शहरी गरीबों पर 67 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च होंगे। कुल मिलाकर हिसाब बड़ा है और पिछले में कितना खर्च हुआ इसका ब्योरा नगर परिषद बोर्ड के सदस्यों के पर्स में पड़ा है। अगर उनके पास नहीं होता, तो वे सड़क पर आवाज उठाते। हिसाब तो कहां कितना खर्च हुआ। लेकिन, अब ऐसा नहीं हो रहा है। इसका एक मतलब यह भी अब सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। वैसे आज की बैठक में नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरू निशा, उप मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरुपम व अन्य कई वार्ड पार्षद बैठक में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here