डुमरांव महाराज ने दिया अश्विनी चौबे को आशीर्वाद

0
1544

बक्सर खबर। भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चौबे आज सोमवार को डुमरांव पहुंचे। उन्होंने डुमरांव महाराज कमल बहादुर सिंह ने मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर महाराज के ज्येष्ठ पुत्र युवराज शिवांग विजय सिंह मौजूद थे। साथ ही चन्द्रविजय सिंह के पुत्र सुमेर विजय सिंह व शिवांग विजय सिंह मौजूद थे। सभी से मिलकर अश्विनी चौबे ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। युवराज चन्द्रविजय सिंह ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया। यह जानकारी भाजपा के लोगों ने मीडिया को दी।

भाजपा प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अजय सिंह, मनोज सिंह, उपेन्द्र चौबे, हीरामन पासवान, सोनू राय, तेज प्रताप सिंह, भोला सिंह, श्रीमन दुबे, नंदजी सिंह आदि लोग मौजूद रहे। सांसद ने कहा महाराज कमल सिंह का आर्शीवाद हमले पहले भी प्राप्त हुआ है। वे भारतीय जनता पार्टी के शुभचिंतक हैं। युवराज चन्द्रविजय सिंह का भी साथ समय-समय पर मिलता रहा है। पाठकों को यह ज्ञात हो कि डुमरांव महाराज देश की पहली लोकसभा के सदस्य रहे हैं। फिलहाल अस्वस्थ होने के कारण सक्रिय राजनीति से दूर हैं। उनकी जगह युवराज ही राजनीतिक व सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here