कोरानसराय में तांडव करने वाले 85 पर मुकदमा

0
384

बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना के बाद कोरानसराय में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने 85 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार की सुबह जिन लोगों ने डुमरांव-विक्रमगंज मार्ग को जाम किया था। पुलिस उनके खिलाफ सख्त हो गई है। गुरुवार को कोरानसराय के अवर निरीक्षक शिवजी सिंह के बयान पर यह मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया 25 को नामजद अभियुक्त बनाया है। जबकि 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

हलांकि थानाध्यक्ष ने नामजद उपद्रवियों के नाम का खुलासा नहीं किया। उनका कहना है अभी उनके नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस को उम्मीद है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। वहीं अज्ञात लोगों की पहचान अखबार में छपी तस्विरों के आधार पर किया जा रहा है। वहीं सूत्रों ने बताया कि इस बवाल में शराब तस्करों का भी हाथ जो। पूछने पर शरारती तत्व मौके का लाभ उठाते हैं। लेकिन, इससे पुलिस उनके प्रयास से पीछे हटने वाली नहीं है। शराब के खिलाफ सरकार का सख्त निर्देश है। उन्हीं किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here