जदयू ने कहा असफल रहा विधायक का बंद

0
831

बक्सर खबर। पुलिस के खिलाफ सदर विधायक संजय तिवारी का बंद पुरी तरह असफल रहा। यह बातें पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह व मोहन चौधरी ने संयुक्त बयान जारी कर कही। इन नेताओं को कहा सदर विधायक को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। कीचड़ को कीचड़ से साफ नहीं किया जा सकता।

लेकिन माननीय अपराधियों का धौंस दिखाकर प्रशासन पर दबाव बनाना चाहते हैं। कानून का राज तोडऩे के लिए इस तरह का बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है। वे अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता को परेशान कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके द्वारा भवन निर्माण विभाग के अभियंता से रंगदारी मांगी गई थी। वे इस मामले में फरार चल रहे हैं।

add

उन्हें स्वयं के अंदर झांक कर देखना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के जिलाध्यक्ष रामव्यास सिंह कुशवाहा ने भी इस बंदी राजनीति प्रेरित बताया। कुछ पार्टी नेता एक दिन पहले तक बंद समर्थन में देखे गए थे। उनके बारे में पूछने पर जदयू ने कहा वह उनकी व्यक्तिगत सोच है। दल को इससे कोई लेना-देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here