‌‌‌वृद्ध के पैर में लगी गोली

0
668

बक्सर खबर। कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो अपने पीछे उलझन छोड़ जाती हैं। रविवार को राजपुर थाना के श्रीकांतपुर गांव में रामदल सिंह अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। रात में सभी लोग सो रहे थे। तभी अचानक उनके पैर में कुछ दर्द हुआ। देखा तो खून बह रहा है। उन्हें उपचार के लिए रात के वक्त ही सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच में पाया कि गोली लगने का जख्म है।

पूछने पर पता चला रामदल सिंह जिनकी आयु 70 वर्ष के लगभग है। रोहतास जिला के थाना कुदरा, ग्राम भटौलिया के निवासी हैं। वे अपनी बहन के गांव श्रीकांतपुर आए थे। उनके साथ ऐसा कैसे और क्यूं हुआ। इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है। पुलिस भी इस घटना को लेकर उलझन में है। आखिर इसे क्या समझा जाए। घायल भी इस सिलसिले में कुछ नहीं बता पा रहा है। घर वाले भी अनभिज्ञता जता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here