गैस एजेंसी पर छापा, संचालक गिरफ्तार

0
1328

बक्सर खबर। डुमरांव में गैस एजेंसी चला रहे संचालक को पुलिस ने आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सफाखाना रोड में गो गैस एजेंसी के नाम से इसका बोर्ड लगा था। रिहायशी इलाके में गैस का गोदाम था। इसकी सूचना प्रशासन को मिली। एसडीओ और डीएसपी की संयुक्त पहल पर जांच को प्रशासन पहुंचा। उनके पास ऐसे कोई कागजात नहीं थे। जिससे यह पता चले कि अधिकृत विक्रेता हों। इस आरोप में फिलहाल पप्पू भारती को हिरासत में ले लिया गया है।

पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई कि उनके पास उपभोक्ताओं की सूची भी नहीं है। जिसको उन्होंने गैस बेची है। तलाशी के दौरान उनके यहां से कुल 11 सिलेंडर बरामद हुए। जिनमें दस भरे हुए तथा एक खाली था। सूचना के अनुसार वे वद्र्धमान से यहां 60 सिलेंडर लेकर आए थे। शेष 49 कहां हैं। इसकी पूछताछ उनसे हो रही है। साथ ही वद्र्धमान की गैस एजेंसी से भी पूछताछ हो रही है। क्या वहां से डुमरांव में गैस बेचने की इजाजत दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here