जमुना चौक पर जूतमपैजार, सराय फाटक में चली गोली

0
2001

बक्सर खबर। जमुना चौक पर शुक्रवार की रात 9:00 बजे दो पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। ई रिक्शा चलाने वाले सद्दाम और ताड़का लाला के रहने वाले शेखू फरीदी के बीज हुई मारपीट के कारण कुछ देर के लिए जमुना चौक पर जाम का नजारा पैदा हो गया। शेखू पूर्व वार्ड पार्षद नेम तुल्ला फरीदी के भाई हैं।

ई रिक्शा चलाने वाले सद्दाम और उसके साथियों ने उसके ऊपर जमकर हाथ साफ किया। शेखू के घायल होने की खबर मिलते ही सराय फाटक के समीप डफदरवा मोहल्ले में सद्दाम की खोजबीन शुरू की। वह तो नहीं मिला लेकिन उसके दरवाजे पर 4-5 चक्र गोलियां दागी गई। उस मोहल्ले में दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि इस घटना की पुष्टि कोई भी पदाधिकारी नहीं कर रहा है। पुलिस का कहना है किसी भी पक्ष ने इस तरह की शिकायत नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here