‌‌‌ मुआवजे के लिए किसान देंगे अनवरत धरना

0
391

-रेल कॉरिडोर भूमि अधिग्रहण में मनमानी का आरोप
बक्सर खबर। चौसा में बन रहे थर्मल पावर स्टेशन तक रेल लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए पूर्व से भूमि का चयन किया गया है। साथ ही साथ पानी की आपूर्ति के लिए एक पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसमें जो भूमि अधिग्रहित हो रही है। उससे जुड़े किसान योजना का अपने लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से विरोध का दौर जारी है। निर्माण कार्य देख रही एसजेवीएन कंपनी का कहना है। वर्ष 2013 में जो भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव बना था। उसके अनुरूप ही मुआवजे का भुगतान होगा।

वहीं किसानों का कहना है। हमें वर्तमान दौर के अनुरूप भुगतान मिलना चाहिए। क्योंकि महंगाई बढ़ी है। आज का बाजार मूल्य कुछ और है। इसके हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। इसी बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से गतिरोध बना हुआ है। शुक्रवार को इससे जुड़े चौसा, अखौरीपुर गोला, बनारपुर, न्यायीपुर, महुआरी, चुन्नी आदि गांवों के किसानों की बैठक हनुमान मंदिर चौसा गोला पर संपन्न हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जिस रास्ते रेल लाइन बिछाई जानी है। उसपर हम सभी सभी 17 अक्टूबर से लगातार धरना देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here