पारिवारिक कलह में महिला कूदी ट्रेन के आगे

0
674

बक्सर खबर: दानापुर रेलखण्ड के डुमरांव स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन के आगे कूद गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौजूद ग्रुप डी के कर्मचारियों उसे प्लेटफार्म पर रखा और जीआरपी व कंट्रोल को जानकारी दी। प्रत्यक्ष यात्रियों की मानें तो घायल महिला एक युवक से बात कर रही थी। 512 डाउन पैसेंजर प्लेटफार्म पर खड़ी थी। ट्रेन से जब खुली तभी अचानक महिला आगे कूद गई। जिसमेें उसकी मौत तो नही हुई।

परन्तु उसका दाहिना पैरा और हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। लोग खड़े होकर तमाश बिन देख रहे थे। तभी एक युवक ने यात्रि कल्याण समिति के अध्यक्ष सह समाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन उर्फ रवि सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी। उसके बाद पहुंचे व जीआरपी व आरपीएफ के मदद से डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद रेफर बक्सर कर दिया गया। राजीव ने बताया कि पीड़ित महिला भोजपुर जिले के नासरीगंज निवासी मीना देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति या बेटे का नाम नही बता रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here