‌‌शादी के आठ माह बाद ही फांसी के फंदे पर झूल गई युवती

0
2568

बक्सर खबर। शादी के आठ माह गुजरे थे। बावजूद इसके पति-पत्नी के बीच तकरार शुरू हो गई थी। कड़वाहट इतनी बढ़ गई की पत्नी ने रविवार की रात फांसी लगा जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना राजपुर थाना के उत्तमपुर गांव की है। रीना कुमारी (20) पति अमित कुमार राम की लाश आज पुलिस के सामने फंदे से उतारी गई। सूत्रों के अनुसार रविवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। परिवार के लोगों ने दोनों को समझाया। विवाद शांत हुआ तो सभी लोग सोने चले गए। लेकिन, सुबह रीना के कमरे का दरवाजा खुला नहीं।

घर वालों ने जब कमरे में झांक कर देखा तो वह पंखे की कुड़ी से लटक रही थी। पूरे घर में हायतौबा मच गई। राजपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई तो उसके मायके के बारे में पता किया। रोहतास जिले के कोचस थाना अंतर्गत कोरी गांव सूचना दी गई। वहां से लड़की के भाई राधेश्याम राम उत्तमपुर पहुंचे। उन्होंने इसके लिए ससुराल वालों को दोषी माना। उनकी शिकायत को देखते हुए पुलिस ने उसके पति अमित को हिरासत में ले लिया है। परिजनों के अनुसार उसकी शादी 10 मई 2019 को हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here