डीलर हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

0
2119

बक्सर खबर। धनसोई थाना के जीवपुर गांव के बधार में रविवार की सुबह डीलर बबन यादव का शव बरामद हुआ था। इस अधेड़ व्यक्ति की हत्या पीट-पीट कर की गयी थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि घटना का कारण अवैध संबंध प्रतीत हो रहा है। बबन यादव के पुत्र द्वारा 12 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी गई। जिसमें जीवपुर के रहने वाले पांच लोगों को नामजद किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनमें से तीन को आज सोमवार के दिन गिरफ्तार कर लिया।

यह जानकारी सदर डीएसपी सतीश कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान आज दी। अपने कार्यालय कक्ष में उन्होंने उन तीन लोगों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। जिनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है। पकड़े गए रामप्रवेश सिंह उर्फ रधुनी सिंह, जमुना सिंह, राम अवधेश सिंह को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इनका आपराधिक इतिहास भी है। धनसोई थाने में इनके खिलाफ वर्ष 2015 के दौरान आम्र्स एक्ट व अन्य धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं।

बबन यादव के दुखी परिजन व बेवा पत्नी

पाठकों को यह ज्ञात हो कि 11 अगस्त की रात लालाचक गांव निवासी डीलर बबन यादव (52) पुत्र स्व. शिवपूजन यादव की हत्या कर दी गई थी। वे पास के गांव जीवपुर गए थे। उसी गांव की बधार में रविवार की सुबह उनका शव देखा गया था। हत्या के बाद लालाचक के उग्र लोगों ने प्रशासन के समक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here