विवादों में आम आदमी पार्टी का संगठन चुनाव

0
117

बक्सर खबर : आम आदमी पार्टी के जिला संगठन का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। दोपहर बाद सूची जारी हुई। शाम में समिति को फर्जी करार दिया जाने लगा। जिन लोगों ने सूचना दी। उनके अनुसार विराट नगर बुद्ध मूर्ति स्थित हाल में हुआ। कार्यकर्ता बैठक के बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन पदाधिकारी – राजकमल, रितेश राज, योगेन्द्र सिंह सासाराम सहीत आरा से आये युथ संयोजक -कृष्ण मोहन ने जिला कमेटी की घोषणा की। सुमन समाजसेवी को जिलाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष-श्वेता पाठक, कोषाध्यक्ष -विनोद कुमार शर्मा, जिला सचीव -जयप्रकाश सिंह, प्रवक्ता -शुभम उपाध्याय बनाया गया। शिक्षक प्रकोष्ठ -रविरंजन सिंह, युथ संयोजक -प्रविण उपाध्याय जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ -रामाशिष को मिला।

किसान प्रकोष्ठ -चन्द्र भूषण मिश्रा व बक्सर के प्रखण्ड अध्यक्ष के लिए वंशीधर मिश्रा का मनोनयन किया गया। पदाधिकारियों ने पार्टी के सिद्धांतो को भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा। वरिष्ठ मंडल का प्रभार अधिवक्ता एसके सिंह को दिया गया। बैठक में रवि कुमार, रविन्द्र राय, रितेश राज, रजनिश कुमार राहुल राज, अरूण श्रीवास्तव, अरूण ओझा, संजीव उपाध्याय मौजूद थे। सबकुछ होने के बाद शाम में पूर्व जिलाध्यक्ष पाठक का फोन आया। चुनाव पार्टी के निर्देश के अनुरुप नहीं हुआ। कुछ लोगों ने अपने स्तर से जिला इकाई बना ली है। राष्ट्रीय नेताओं ने भी इसे गलत ठहराया है। हालाकि आम आदमी पार्टी का यह नया विवाद नहीं है। इससे पूर्व भी अजय मिश्रा ने संगठन को खड़ा करने का प्रयाास किया था। उस समय भी यह संगठन टूट गया था। एक बार पुन: वही किस्सा दुहराया जा रहा है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here