कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

0
168

बक्सर खबर। कांग्रेस द्वारा शनिवार को शहर के भगत सिंह पार्क में धरना दिया गया। पार्टी ने कहा केन्द्र की जुमलेबाज सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। जो भी वादे जनता से किए गए। वह चार वर्ष में पूरे नहीं हुए। पूरी की पूरी सरकार सिर्फ जुमले पर चल रही है। जनता इसका जवाब 2019 के चुनाव में देगी। ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं।

add

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा व संचालन महासचिव संजय कुमार पांडेय ने किया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिरुद्ध पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष, कामेश्वर पांडेय, राप्रवेश तिवारी, राजर्षी राय, दमरी राय, साधना पांडेय महिला जिलाध्यक्ष, त्रिलोकी मिश्रा, रामप्रसन्न द्विवेदी, करुणानिधि दुबे आदि ने इस सरकार को अक्षम करार दिया। धरने में पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here