‌‌‌जांच में फर्जी मिला लोजपा अध्यक्ष पर गोलीबारी का मामला

0
779

-सामने आया भाई के साथ संपति विवाद
बक्सर खबर। लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पर गोलीबारी का मामला फर्जी प्रतीत हो रहा है। यह बात पुलिस ने अपनी जांच में कही है। वहीं एक और चौकाने वाला तथ्य सामने आया है। सिकरौल थाने में उनसे पहले भाई की पत्नी ने अखिलेश के खिलाफ आवेदन दे रखा था। जिसमें संपति विवाद का उल्लेख किया गया है। इस संबंध में पूछने पर सिकरौल के थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस गई थी।

लेकिन, वहां कुछ भी ऐसा नहीं मिला। जिससे घटना की सच्चाई उजागर हो। अखिलेश के भाई सुनील सिंह की पत्नी ने हमारे यहां आवेदन दिया था। जिसमें कहा गया है कि वे डुमरांव का मकान बेच रहे हैं। जब हम लोग दीपक जलाने गए तो हमारे साथ मारपीट की गई। वे पहले भी पैतृक संपति बेच चुके हैं। जबकि अभी तक बंटवारा नहीं हुआ। हालांकि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन, यह स्पष्ट हो चुका है। मामला हमले का नहीं संपति विवाद का है। फिलहाल दोनों पक्ष आपस में विचार विमर्श कर रहे हैं। इस वजह से किसी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here