ब्रह्मा ठाकुर की मां व पार्षद शारदा देवी का निधन

0
791

बक्सर खबर। वार्ड पार्षद सह डुमरांव के उप मुख्य पार्षद रहे ब्रह्माठाकुर की मां शारदा देवी का निधन हो गया है। मंगलवार को अचानक सुबह उनकी तबीयत खराब हुई। परिवार वाले अभी उनका हाल-चाल पूछ ही रहे थे। तभी अचानक वे अचेत हो गई। तत्काल चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

शारदा देवी फिलहाल डुमरांव नगर परिषद के वार्ड नंबर दो से पार्षद थी। इससे पूर्व उन्होंने वार्ड संख्या 4 का भी दस वर्षो से नेतृत्व किया है। उनकी असामयिक मौत के बाद परिजन मर्माहत हैं। डुमरांव के लोगों एवं पार्षद ने उनकी मौत पर शोक जताया है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here