भ्रूण हत़्या रोकने की शपथ दिलाई

0
77

बक्सर खबर: सुंदरम समाज परिवर्तन संस्था के तत्वाधान में समुदायिक स्वास्थ केंद्र शाहपुर ,भोजपुर में सेव डॉटर सपोर्ट अभियान के तहत भ्रूणहत्या के खिलाफ शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष केशव प्रसाद विष्वकर्मा ने कहा कि बेटी है तो कल है। हमारे समाज में अनेक बुराई पैदा हो रही हैं। जिसका कारण बेटियों को बनाया जाता है। हमे भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता पैदा करनी होगी।

तभी गांव पंचायत जिला व प्रदेश के साथ साथ देश का विकास होगा। संस्था के प्रवक्ता प्रवीण तिवारी व वाचस्पति मिश्र ने लोगों को भ्रूण हत्या का विरोध करने की शपथ दिलाई। समारोह में डॉ0 पीके महतो, उमेश ,अमित ,प्रिया,प्रीति, रेणु देवी,रंभा,उषा,सुमित्रा, मिना,माला,कविता,किरण,बैजंती आदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला देवी ने किया।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here