पेशी के दौरान न्यायालय से कैदी फरार

0
1619

बक्सर खबर। न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए लाया गया बंदी आज गुरुवार को फरार हो गया। भागने वाला मनीष बिंद मुफस्सिल थाना के अखौरीपुर गोला चौसा निवासी है। इसके खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को इसे नया भोजपुर की पुलिस ने शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

गुरुवार की सुबह उसे एक चौकीदार के साथ न्यायालय भेजा गया। मनीष का वैसे कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं है। सो साथ आया चौकीदार बहुत सजग नहीं था। न्यायालय परिसर में पेशी से पहले उसने शौच का बहाना बनाया। चौकीदार ने उसे जाने दिया। लेकिन जब कुछ देर तक वह नहीं लौटा तो चौकीदार का माथा ठनका।

add

वह उसकी तलाश करने लगा। लेकिन, मनीष तो उसे चकमा दे भाग निकला था। इसकी सूचना उसने सूखे गले से अपने थानेदार को दी। मजबूर पुलिस ने न्यायालय परिसर से बंदी के भागने का मामला नगर थाने में दर्ज कराया। पूछने पर इसकी पुष्टि डुमरांव डीएसपी के के सिंह ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here