शादी से पहले युवक ने लगा ली फांसी

0
1350

बक्सर खबर। युवक की हाल ही में शादी होने वाली थी। घर वाले तैयारी में जुटे थे। पर अचानक न जाने क्या हुआ। आज शुक्रवार को रंजन ने घर से दूर एक बगीचे में जाकर फांसी लगा ली। अपराह्न चार बजे के लगभग किसी ने उसके घर वालों को सूचना दी। फिर क्या था पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना कोरानसराय थाना के मंडेसरा बगीचे की है।

युवक रंजन अदफा गांव का निवासी था। यह सबकुछ क्यों और कैसे हुआ। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पुलिस भी हैरान है और परिवार वाले भी। ऐसा माना जा रहा है। शायद उसके किसी दोस्त अथवा जनदीकी को यह बात पता हो। उसने ऐसा क्यूं किया। पूछने पर ग्रामीण सूत्रों ने बताया आज शुक्रवार की सुबह वह घर से निकला था। वह कहां जा रहा है। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। दोपहर तक घर नहीं लौटा तो लोगों ने आपस में चर्चा की। लेकिन, किसी को यह अनुमान नहीं था। ऐसी घटना हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here