और बढ़ाओ महंगाई, तब कांग्रेस आई, जलाया पीएम का पुतला

0
388

बक्सर खबर। पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में महंगाई चरम पर है। ऐसे में देश की भाजपा सरकार आम लोगों को लूट रही है। बातें कहते और नारे लगाते हुए बुधवार को कांग्रेस के सदस्यों ने शहर में प्रदर्शन किया। तेल के मूल्यों का विरोध करते हुए कांग्रेस के लोगों ने आटो पर प्रधानमंत्री का पुतला बांध रखा था।

आटो के रस्से से खींचा जा रहा था। शहर भ्रमण का बाद यह प्रदर्शन जुलूस माडल थाना के समक्ष आया। जहां प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा हमारी सरकार 150 रुपये बैरल क्रूड आयल खरीद कर 60 रुपये में तेल बेचती थी। तब महंगाई का हवाला दिया जाता था।

add

आज 60 रुपये में क्रूड खरीद कर 83 रुपये में पेट्रोल बेचा जा रहा है। यह जनता पर बोझ है। सरकार बड़े कारोबारियों को लाभ पहुंचा रही है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिरुद्ध पांडेय पूर्व अध्यक्ष, कामेश्वर पांडेय, रामप्रवेश तिवारी, बजरंगी मिश्रा, त्रिलोकी मिश्रा, दमरी राय, बुच्चा उपाध्याय, संजय कुमार पांडेय, राजा रमण पांडेय, करूणानिधि दुबे, जवाहर दुबे, अंशु तिवारी, महिमा उपाध्याय, रामप्रसन्न द्विवेदी समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here