एबीवीपी ने सीखाया छात्राओं को स्वयं रक्षा का हुनर

0
148

बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंगलवार को जिले में मिशन साहसी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके तहत जिला मुख्यालय के किला मैदान व चौसा के रामलीला मंच मुख्य बाजार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला मुख्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बीबी हाई स्कूल की पूर्व प्राचार्य हिंगमणी एवं भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पिंकी पाठक ने किया।। हजारों की तादात में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। सूचना के अनुसार डुमरांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक हजार से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।

चौसा बाजार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. किरण सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक अनुराग श्रीवास्तव एवं प्रदेश सहमंत्री कृष्ण देव यादव ने संयुक्त रूप से किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी ने कहा कि छात्राए किसी भी मामलों में छात्रों से कमजोर नहीं। अगर वे आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अच्छी तरह से सिख ले तो मनचलों की हिम्मत नहीं की वे किसी छात्रा को आंख उठाकर देख ले।

चौसा के कार्यक्रम में शामिल अतिथि

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. किरण सिंह ने कहा कि महिलाएं मां दुर्गा और महारानी लक्ष्मीबाई के रूप में भारत देश मे पुजनीय है। इनको देवी का रूप माना गया है। परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने कहा विद्यार्थी परिषद शुरू से ही महिलाओं की सुरक्षा के प्रति चिंतित है। आज अनेक घटनाएं हो रही हैं। जिसको देखते हुए मिशन साहसी प्रारंभ किया गया। जो पूरे देश में चल रहा है। प्रदेश सहमंत्री कृष्ण देव यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा जगत में काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। समय-समय पर इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम करते रहता है।

कराटे का प्रशिक्षण लेती छात्राएं

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख श्यामनारायण राय ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन नवीन तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ज्योति प्रकाश ने किया। उक्त अवसर पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता ओम प्रकाश भुवन,अमन कुमार, हरेन्द्र सिंह, सोनू दुबे, आदित्य कुमार, आर्यन केशरी, चंदन चौधरी, आसुतोष कुमार, शालिनी कुमारी, नेहा कुमारी, अंजनी कुमारी, विवेक कुमार, रूपम कुमारी, सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here