हत्या में वांटेड पूर्व जिला परिषद समेत तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

0
3410

– मई में हुई संतोष की हत्या में थे तीन आरोपी फरार
बक्सर खबर। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शशिधर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनके अलावा अन्य दो आरोपी भी स्वयं रविवार को थाने पहुंच गए। क्योंकि उनके घरों की कुर्की होनी थी। समय रहते मुन्ना सिंह ग्राम अमीरपुर, इसी गांव के रहने वाले उपेन्द्र सिंह व कोरानसराय के रहने वाले सुनील सिंह बासुदेवा थाना पहुंच गए। क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही इनके घरों पर इस्तेहार चस्पाया गया था। पूर्व से तय था 12 अक्टूबर को कुर्की जब्ती होगी। इस वजह से यह सभी थाने पहुंच गए। इन सबकी तलाश संतोष कुशवाहा की हत्या मामले में पुलिस को थी।

25 मई 25 को संतोष खाली के लिए बगीचे में सेया था। जहां गोली मार उसकी हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी सबिता देवी ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने तब ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें अमीरपुर निवासी भोला यादव, देवपुरवा निवासी महेन्द्र सिंह व चकौड़ा निवासी अरुण यादव 31 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। घटना वासुदेवा थाना की सीमा में हुई थी। इस वजह से प्राथमिकी यहीं दर्ज है। इस बाबत जानकारी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया इन सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here