बक्सर खबर। डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर आज बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग राम कुमार महतो (42) पुत्र बबन महतो नावानगर अस्पताल जा रहे थे। उन्हें किसी को देखने जाना था। तभी अज्ञात बोलेरो की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया वे बासुदेवा बिंद टोली के रहने वाले थे। यह दुर्घटना नवोदय विद्यालय के आस-पास हुई।
































































































