बक्सर खबर। सदर विधायक मुन्ना तिवारी के प्रयास से चौसा प्रखंड में आठ नलकूप लगेंगे। कृषि को बढ़ावा देने के लिए लगाए जा रहे नलकूपों को वैसे स्थान पर लगाया जा रहा है। जहां सिंचाई के संसाधनों का अभाव है। इसके तहत मंगलवार को सिकरौल गांव से इसकी शुरुआत की गई। इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता हरिशंकर त्रिवेदी ने कहा विधायक के निर्देश पर इसका शिलान्यास किया गया। अगले कुछ दिनों में अन्य सात स्थानों पर भी नलकूप लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। आज मंगलवार के दिन इस अवसर पर रिंकू पांडेय, गंगा विशुन राम, पप्पू पांडेय, संतोष पांडेय आदि उपस्थित रहे।



































































































