मुरार में घोटाला, मुखिया पर एफआइआर

0
1413

बक्सर खबर : मुरार पंचायत में सरकारी राशि का गबन किया गया है। पंचायत में उपस्कर की खरीद के लिए आए लाखों रुपये मुखिया व पंचायत सेवक ने मिलकर डकार लिए हैं। शुक्रवार को इसकी प्राथमिकी बीडीओ इंदू बाला सिंह ने मुरार थाने में दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार यह मामला वित्तीय वर्ष 2012-13 का है।

तत्कालीन मुखिया सुनैना देवी व पंचायत सचिव नारायणदत्त प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है। इन लोगों ने सरकारी नियमों की अनदेखी कर बगैर टैंडर कराए इन रुपयों से सामान खरीद लिया। यह गैर कानूनी कार्य है। क्या खरीदा गया, कितने की खरीद थी? यह जानकारी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। अलबत्ता तत्कालीन मुखिया की तलाश शुरु हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here