मृतक की हुयी पहचान , हत्यारों का पता नहीं

0
2034

बक्सर खबर : सिकरौल नहर मार्ग पर मंगलवार की रात जिस युवक की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। मुफस्सिल थाना के अनुसार मनीष मिश्रा पिता स्व. विरेन्द्र मिश्रा ग्राम तिरपुरवा थाना सिकरौल का शव बुधवार की सुबह मिला था। मृतक के परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। पूछताछ में उसकी पत्नी ने बताया कि अट्ठारह अक्टूबर को अपराह्न पांच बजे वे घर से निकले थे। यह कहा कि अपने आटो चालक से हिसाब लेने जा रहे हैं। घर से निकले तो फिर वापस नहीं लौटे। हम लोग उसकी रात को उनकी चिंता कर रहे थे। पुलिस की सूचना के बाद पूरा परिवार सकते में है। युवक अपनी आटो किसी के माध्यम से चलवाता था। चालक कौन है और कहां का है। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। पुलिस अपने स्तर से इसकी जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here