गर्मी को देखते हुए दस जून तक स्कूल बंद

0
1388

बक्सर खबर : तल्ख मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। पिछले तीन दिनों से तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे मौसम में स्कूल दोपहर बाहर बजे तक स्कूल चलाना मुश्किल है। इस लिए प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक श्रीकृष्ण सिंह ने बक्सर खबर को बताया कि इसके लिए डीएम साहब ने सहमती दे दी है। फिलहाल ग्रीष्मावकाश को 24 मई से लागू कर दिया गया है।

तय कैलेंडर के अनुसार यह अवकाश 29 से 15 तक था। जिसे 24 से 10 जून कर दिया गया है। यह आदेश उच्च विद्यालयों पर लागू नहीं होगा। क्या इसका पत्र जारी कर दिया गया है। बहुत से ऐसे विद्यालय हैं। जो सूचना के अभाव में बुधवार को भी खुले। यह पूछने पर डीइओ ने कहा इसकी सूचना मंगलवार की रात ही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दे दी गई थी। 24 को स्कूल बंद कर दिए जाए। इसके अलावा मध्यान भोजन कार्यालय को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here