गए थे करने काम, बीवी ले भागा हजाम

0
1939

बक्सर खबर : पढ़े लिखे लोग भी अक्सर पारिवारिक कलह से तंग आकर वैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। जो उनकी जग हंसायी का कारण बन जाता है। ऐसा ही हुआ औद्योगिक थाना के बरुना गांव के रहने वाले वकील साहब के साथ। शादी हुई ऐसी लड़की से। जिसने कई ऊंचे ख्वाब पाल रखे थे। उसने ऐसा किया कि मजबूर हो वकील साहब को काम तलाशने के लिए दिल्ली जाना पड़ा। वहां कुछ दिन तक रहे। इस बीच उनको पत्नी का हाव-भाव कुछ असहज लगा। उन्होंने निर्णय लिया कि अब वे अपने गांव जाएंगे। अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ शनिवार को दिल्ली स्टेशन से तूफान एक्सप्रेस में सवार हुए। ट्रेन चली तो उनकी पत्नी किसी बहाने से इधर-उधर हुई। थोड़ी देर बाद वकील साहब को पता चला कि मैडम तो लापता हो गयी हैं। पति के जिम्मे अपने दो बच्चों को छोड़ वह फरार हो गयी थी। रविवार को बक्सर पहुंचे साहेबान ने रेल थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी। वैसे तो रेल पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने तो तैयार नहीं थी। उनका कहना था जहां गायब हुई वहां एफआइआर करो। पर मजबूर पति की दासता सुन पुलिस को भी रहम आया। मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने पूछताछ में यह शक जाहिर किया कि जहां वे किराए पर रहते थे। पास में एक हजाम रहता था। उसी का उनके यहां आना जाना होता था। संभवत: उसी के साथ पत्नी फरार हुई है। रेल पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए प्राथमिकी को दिल्ली रेलवे स्टेशन की जीआरपी को ट्रांसफर करेगी। तब शायद वकील साहब की पत्नी और उनके बच्चों को मां नसीब हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here