शर्मा की समझदारी-जिले के गुंड़ों पर पड़ी भारी

0
4364

बक्सर खबर : परिश्रम करने वाले की परमात्मा भी सहायता करता है। ऐसा कहा जाता है। यह बात जिले के पुलिस कप्तान पर सटीक बैठती है। क्योकिं जिले की पुलिस टीम ने पिछले डेढ़ साल में दो दर्जन से भी ज्यादा प्रमुख अपराधियों को जेल के भीतर पहुंचाया है। यह तो पुलिस के परिश्रम का फल रहा। पर किश्मत का खेल देखिए। वैसे अपराधी भी पकड़ लिए गए। जो पिछले कई वर्षों से फरार थे। इनमें डिहरी के चर्चित अपराधी गुडडू राय और सरेंजा के पूर्व मुखिया लांगा यादव भी शामिल हैं। इन दोनों को बिहार की नहीं यूपी की पुलिस ने दबोच लिया। काम दूसरे ने किया, तनाव कम हुआ बिहार की पुलिस का। जिस तरह की योजना वर्तमान पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने बनायी। कुछ ऐसा ही कारनामा 2005 के तत्कालीन एसपी अमिताभ कुमार दास ने भी किया था। उन्होंने जिले के टापटेन अपराधियों की सूची बनायी। सबको भीतर किया और सीसीए भी लगाने में सफल रहे। इन दोनों एसपी में एक समानता है। इनकी इमानदारी बेजोड़ है। एक असमानता भी है। अमिताभ दास कार्यालय से बाहर दौड़ लगाने वाले नहीं थे। उपेन्द्र शर्मा पूरे जिले का चक्कर काटते नजर आते हैं। बहर हाल यह मौके का तकाजा भी हो सकता है और अपने काम करने का तरीका भी। मौजूदा आंकड़ों पर नजर डाले तो चंदन मिश्रा, शेरु सिंह, संदीप यादव, पवन सिंह सभी अंदर हैं और उनका गिरोह भी। जो पहले से बाहर थे जैसे आजाद पासवान, सुमित गुप्ता वाराणसी, चंचल मिश्रा, बंटू चौबे इन सभी को भी अंदर कर दिया गया है। पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने 26 फरवरी 2015 यहां पदभार संभाला। पिछले डेढ़ साल में जिन प्रमुख मामलों का उदभेदन किया है। वे निम्न हैं।
1.इटाढ़ी कांड़ संख्या 254/15 मुर्ति चोरी कांड का उदभेदन,
2.अद्यौगिक थाना कांड संख्या 04/16 ,तत्परता पूर्वक कारवाई करते हुये न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल
3. सिकरौल, 23/16 रामश्रय यादव हत्या कांड में संलिप्त गिरोह का उदभेदन अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
4. कोरानसराय हत्या कांड 29/16 गिरोह का उदभेदन कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
5. बक्सर नगर कांड 356/15 मोहन यादव हत्या कांड का उदभेदन संदीप यादव एवं अन्य को जेल
6. इटाढ़ी 64/16 रामश्रय यादव को गोली मार बाइक लूट कांड में चंचल मिश्रा गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा।
7. बक्सर नगर कांड 76/15 मदन सोनार और अन्य द्वारा स्वर्ण व्यवसायी से लूट कांड का उदभेदन आरोपियों को जेल भेजा गया।
8. राजपुर कांड 110/16 चंचल मिश्रा गिरोह द्वारा स्कार्पियों लूट कांड में जेल
9. नया भोजपुर कांड 110/16 भोजुपर जिला के धनगाई से ट्रक लूट भाग रहे अवैध हथियार के साथ आरोपियों को पकड़ जेल भेजा।
10. कोरान सराय कांड 45/15 पेट्रोल पंप लूट कांड का उदभेदन में संदीप यादव एवं उनके गिरोह पर आरोप पत्र समर्पित
11. इटाढ़ी कांड 147/15 पेट्रोल पंप लूट कांड का उदभेदन में संदीप यादव एवं उनके गिरोह पर आरोप पत्र समर्पित
12. राजपुर कांड 11/06 संतोष पासवान गिरोह के सदस्य द्वारा डकैती के योजना बनाने के क्रम में अवैध हथियार के साथ आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।
13. राजपुर कांड 101/16 संतोष पासवान गिरोह के सदस्य राजाधारी राम को अवैध हथियार के साथ जेल भेजा।
14. राजपुर कांड 105/16 संतोष पासवान गिरोह के सदस्य दीपक कुमार चैबे उर्फ मुन्ना चैबे को अवैध हथियार के साथ जेल भेजा।
15. बक्सर नगर कांड 512/15 वकील प्रेम प्रकाश हत्या कांड तत्परापूर्वक आरोपी पर कारवाई करते हुये। न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित
16 बक्सर नगर कांड 74/16 सिडिकेट पास गोपाल यादव हत्या कांड। 9 आरोपियों के विरुद्ध तत्परापूर्वक आरोपी पर कारवाई करते हुये। न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित।
17.बगेन गोला कांड 58/16 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन आरोपी को जेल भेजा गया।
18. धनसोई कांड 97/15 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन आरोपी को जेल भेजा गया।
19. डुमरांव कांड 185/16 कुख्यात नक्सली आजाद पासवान को अवैध हथियार के साथ पकड़ जेल भेजा।
20.बक्सर अद्यौगिक थाना कांड 43/16 अवैध हथियार व देशी शराब के साथ सुमित गुप्ता और उसके गिरोह के सदस्यों को जेल भेजा।
21. नया भोजपुर कांड 231/15 इस्लाम मिया हत्या कांड का उदभेदन कर सुमित गुप्ता और उसके गिरोह के सदस्यों को जेल भेजा।
22. इटाढ़ी कांड 20/16 करण सिंह हत्या कांड में अमन सिंह, विशाल तिवारी पवन सिंह एवं अखिलेश सिंह को जेल भेजा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here