आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ धक्कामुक्की

0
1594

बक्सर खबरः वारंटी को पकड़ने गई पुलिस के साथ वारंटी द्वारा धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरूवार को डुमरांव थाना क्षेत्र के टेक्सटाइल्स कालोनी का है। जहां सुबह एक वारंटी को पकड़ने के लिए पहुंची। परन्तु पुलिस को देखते ही वारंटी ने उनके साथ धक्कामुक्की कर भागने का प्रयास किया। मुश्तैद पुलिस ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया। गिरफ्तार वारंटी मुन्ना सिंह उर्फ बिनोद सिंह है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी पर द्वारा वारंट जारी करने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी टेक्सटाइल्स कालोनी स्थित एक मकान में रह रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और वारंटी को हिरासत में लेने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा तथा हिरासत में लेने के बाद युवक पुलिस से धक्कामुक्की करने लगा। परन्तु सिपहियों के गिरफ्त से नही छुट सका।थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here